रायपुर में सनसनी: किराये के मकान में मां-बेटे के शव मिलने से हड़कंप, 3-4 दिन से थे लापता; कमरे से आ रही थी बदबू
रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक किराये के मकान में मां और बेटे के शव बरामद हुए। छोटा अशोक नगर स्थित मकान में 52 वर्षीय जय जी देशमुख और उनके 25 वर्षीय बेटे हंसमुख मृत अवस्था में मिले। दोनों पिछले करीब चार साल से मकान में किराये पर रह रहे थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मां-बेटे पिछले तीन से चार दिनों से आसपास के लोगों को दिखाई नहीं दिए थे। कमरे से तेज बदबू आने के बाद घटना का खुलासा हुआ। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस, कमरे में मिले दो शव जानकारी के अनुसार, मां-बेटे के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद […]



