CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों में बढ़ेगी ठिठुरन, 4 डिग्री तक गिरेगा पारा; सरगुजा में घने कोहरे का अलर्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नवंबर के आखिरी दिनों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ रहा है, जबकि दोपहर में गर्मी महसूस हो रही है। तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट के संकेत दिए हैं। खासकर उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंड का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। वहीं, सरगुजा जिले में सुबह के समय घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम? राजधानी रायपुर में आज मौसम साफ रहने का अनुमान है। दिन के समय धूप निकलने […]



