Constitutional Institutions: 42 पूर्व जजों का खुला पत्र, चुनाव आयोग और न्यायपालिका पर हमलों को लेकर जताई चिंता; नागरिकों से की तथ्यों की जांच की अपील
नई दिल्ली। देश में संवैधानिक संस्थाओं की साख और उनकी स्वायत्तता को लेकर जारी बहस के बीच 42 पूर्व जजों और सेवानिवृत्त संवैधानिक अधिकारियों ने भारत के नागरिकों के नाम एक खुला पत्र जारी किया है। पत्र में चुनाव आयोग, न्यायपालिका और अन्य संवैधानिक संस्थाओं को लेकर चल रही राजनीतिक बयानबाजी पर चिंता जताई गई है। पूर्व जजों ने स्पष्ट किया कि वे किसी राजनीतिक दल के पक्ष या विपक्ष में नहीं हैं, लेकिन उनका मानना है कि संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार सवाल उठाए जाने के दौर में चुप रहना उचित नहीं है। संस्थाओं की आलोचना और बदनाम करने में अंतर खुले पत्र में कहा गया है कि लोकतंत्र में […]



