पिथौरा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 65 लीटर महुआ शराब जब्त; 6 आरोपी गिरफ्तार
पिथौरा। महासमुंद जिले के पिथौरा क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसा है। ग्राम पंचायत चारभाटा में संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 65 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान मौके से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 500 किलो महुआ लहन बरामद आबकारी टीम को कार्रवाई के दौरान करीब 500 किलो महुआ लहन भी मिला। टीम ने मौके पर ही लहन को नष्ट कर दिया। विभाग के मुताबिक, अवैध शराब तैयार करने के लिए महुआ के साथ केमिकल का इस्तेमाल भी किया जा रहा था। लंबे समय से चल रही थी अवैध भट्टी आबकारी विभाग के अनुसार, आरोपी लंबे समय […]



