Colombia Earthquake: कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से कांपी धरती, बोगोटा से इक्वाडोर तक महसूस हुए झटके

  बोगोटा। कोलंबिया में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (EMSC) के मुताबिक भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 7.4 थी और इसका केंद्र करीब 115 किलोमीटर की गहराई में बताया गया है। वहीं, कोलंबिया की भूवैज्ञानिक सेवा ने इसकी प्रारंभिक तीव्रता 6.7 दर्ज की है। भूकंप के झटके राजधानी बोगोटा समेत कई इलाकों में महसूस किए गए। पड़ोसी देश इक्वाडोर तक भी कंपन महसूस होने की जानकारी सामने आई है। तेज झटके महसूस होते ही कई लोग घबराकर घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। सैन जोस डेल पालमार के पास बताया गया केंद्र EMSC के अनुसार भूकंप का केंद्र सैन जोस डेल […]