State Sports Awards: राष्ट्रीय खेल दिवस पर छत्तीसगढ़ के 82 खिलाड़ियों को मिलेगा राज्य खेल अलंकरण, CM साय करेंगे सम्मान
रायपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं के सम्मान का भव्य आयोजन किया जाएगा। 29 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को राज्य खेल अलंकरण प्रदान करेंगे। इसके साथ ही 5 टीमों के 43 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। 29 अगस्त को रायपुर में होगा राज्य खेल अलंकरण समारोह खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में 29 अगस्त को शाम 4 बजे से राज्य खेल अलंकरण समारोह आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती और राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर होगा। […]



