Actress Kirti Kulhari Cyber Fraud: अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी साइबर ठगी की शिकार, कुछ ही मिनटों में क्रेडिट कार्ड से ₹2.43 लाख की ठगी

  मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी साइबर ठगी का शिकार हो गई हैं। अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनके मोबाइल फोन और क्रेडिट कार्ड का अनधिकृत एक्सेस हासिल कर कुछ ही मिनटों में ₹2,43,852 की धोखाधड़ी कर दी। मामले की शिकायत मिलने के बाद अंबोली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बैंक अलर्ट से चला फ्रॉड का पता, तुरंत ब्लॉक कराया कार्ड आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, कीर्ति कुल्हारी ने अपनी शिकायत में बताया कि घटना रात करीब 9:31 बजे की है। उस समय वह अंधेरी पश्चिम स्थित फन रिपब्लिक मॉल के पास सिनेपोलिस थिएटर में थीं। इसी दौरान उनके मोबाइल पर बैंक से मैसेज आया कि […]