Bollywood Crime News: टाइगर श्रॉफ से पहले सलमान खान थे निशाने पर! बिश्नोई गैंग की साजिश का खुलासा, कई सितारों के घरों की रेकी

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। पुलिस के मुताबिक, मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान दावा किया कि टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने से पहले सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने की योजना बनाई गई थी। हालांकि, सलमान खान के घर के आसपास कड़ी सुरक्षा होने के कारण आरोपी कथित तौर पर अपनी योजना को अंजाम नहीं दे सके। पुलिस अब इस पूरे मामले में आरोपियों की भूमिका और कथित साजिश की जांच कर रही है। सलमान खान समेत कई सितारों के घरों की रेकी का दावा जांच से […]

Bollywood News: इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, बॉम्बे हाई कोर्ट जाएंगे अभिनेता; जानें क्या है पूरा मामला

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को मुंबई पुलिस की ओर से भारत छोड़ने का नोटिस जारी किए जाने के बाद मामला कानूनी मोड़ लेता नजर आ रहा है। अभिनेता के वकील ने कहा है कि इस नोटिस को बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनौती दी जाएगी। इमरान खान हाल ही में मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में आयोजित एक विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इस प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई थी। 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिया है। बताया जा रहा है कि […]

Actress Kirti Kulhari Cyber Fraud: अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी साइबर ठगी की शिकार, कुछ ही मिनटों में क्रेडिट कार्ड से ₹2.43 लाख की ठगी

  मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी साइबर ठगी का शिकार हो गई हैं। अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनके मोबाइल फोन और क्रेडिट कार्ड का अनधिकृत एक्सेस हासिल कर कुछ ही मिनटों में ₹2,43,852 की धोखाधड़ी कर दी। मामले की शिकायत मिलने के बाद अंबोली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बैंक अलर्ट से चला फ्रॉड का पता, तुरंत ब्लॉक कराया कार्ड आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, कीर्ति कुल्हारी ने अपनी शिकायत में बताया कि घटना रात करीब 9:31 बजे की है। उस समय वह अंधेरी पश्चिम स्थित फन रिपब्लिक मॉल के पास सिनेपोलिस थिएटर में थीं। इसी दौरान उनके मोबाइल पर बैंक से मैसेज आया कि […]

आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई की धमकी से मचा हड़कंप, वायरल पोस्ट की जांच में जुटी मुंबई पुलिस

  ० फेसबुक पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से दी गई कथित धमकी; पुलिस बोली- अभी तक कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को सोशल मीडिया पर कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से वायरल हो रहे एक फेसबुक पोस्ट के बाद मुंबई पुलिस सतर्क हो गई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अब तक अभिनेता या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस के मुताबिक, उन्हें इस कथित धमकी की जानकारी मीडिया रिपोर्टों के जरिए मिली है। फिलहाल वायरल फेसबुक पोस्ट की […]

राजपाल यादव को बड़ा झटका: चेक बाउंस मामले में हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 3 महीने की जेल की सजा

  ० अपील खारिज, शिकायतकर्ता को 1 करोड़ रुपये से अधिक भुगतान का आदेश; दो महीने में ऊपरी अदालत जाने की मिली राहत दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाई कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए उनकी अपील खारिज कर दी और तीन महीने की जेल की सजा कायम रखी। अदालत ने उन्हें शिकायतकर्ता को एक करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान करने का भी निर्देश दिया है। हाई कोर्ट ने खारिज की अपील दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस से जुड़े मामले में अभिनेता राजपाल यादव की ओर से दायर अपील को खारिज […]

रायपुर पहुंचीं सांसद-अभिनेत्री कंगना रनौत, ‘भारत भाग्य विधाता’ की पहली स्क्रीनिंग में होंगी शामिल

  रायपुर। बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद Kangana Ranaut सोमवार को फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की पहली स्क्रीनिंग में शामिल होने रायपुर पहुंचीं। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक Anuj Sharma, महापौर Meenal Choubey समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। जोरा स्थित मॉल में आयोजित विशेष स्क्रीनिंग में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। फिल्म के निर्देशक Manoj Tapadia भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे और मीडिया व दर्शकों से संवाद करेंगे। बताया जा रहा है कि ‘भारत भाग्य विधाता’ फिल्म 26/11 मुंबई आतंकी हमले के बाद स्वास्थ्यकर्मियों, सुरक्षा बलों और आपदा से जुड़े कर्मचारियों के साहस, समर्पण […]

CBFC के पूर्व चेयरमैन पहलाज निहलानी का निधन, 76 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस,बॉलीवुड में शोक की लहर

  मुंबई। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। फिल्म निर्माता और Central Board of Film Certification (CBFC) के पूर्व चेयरमैन Pahlaj Nihalani का 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से लीवर संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बीती रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान गुरुवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके करीबी सूत्रों ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे थे। कई चर्चित फिल्मों के निर्माता […]