आगरा में बारिश के बीच बड़ा हादसा: कपड़े की दुकान ढही, 5 लोग मलबे में दबे; एक महिला की तलाश जारी
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। थाना मंटोला क्षेत्र के सुभाष बाजार में एक कपड़े की दुकान अचानक भरभराकर ढह गई। हादसे के समय दुकान में मौजूद पांच लोग मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों की मदद से चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक महिला की तलाश अब भी जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, नगर निगम और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत एवं बचाव अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मलबा हटाने में प्रशासन की मदद कर […]


