छत्तीसगढ़ के पहले रैप स्टार एप्पी राजा का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

  रायपुर। छत्तीसगढ़ी रैप संगीत को नई पहचान दिलाने वाले प्रदेश के पहले चर्चित रैप सिंगर एप्पी राजा (चेतन चांडक) का सोमवार को रायपुर एम्स में निधन हो गया। लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे एप्पी राजा ने उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से प्रदेश के संगीत प्रेमियों और प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका अंतिम संस्कार 16 जून को कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में किया जाएगा। एप्पी राजा का असली नाम चेतन चांडक था। वर्ष 1994 में जन्मे चेतन ने बेहद संघर्षपूर्ण परिस्थितियों में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने महज 13-14 वर्ष की उम्र से रैप गीत लिखना शुरू कर दिया […]