धनतेरस की खुशियां मातम में बदलीं: करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी गंभीर; बचाने की कोशिश में तीनों झुलसे

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी राकेश गुप्ता और उनके बेटे ओम गुप्ता की मौत हो गई, जबकि पत्नी वर्षा गुप्ता गंभीर रूप से झुलस गईं। उनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। हादसा शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे नेहरू चौक स्थित गुप्ता सदन में हुआ। छत की सफाई करते समय बिजली के तार से टकराई झाड़ू मिली जानकारी के अनुसार, बजरंग कपड़ा बाजार के व्यवसायी राकेश गुप्ता दीपावली की तैयारियों के तहत सुबह अपने मकान की छत की गैलरी में सफाई कर रहे थे। इस […]

बलौदा बाजार में कारोबारी के घर ED-IT की दबिश, देर रात शुरू हुई संयुक्त कार्रवाई

  ० पीतल कारोबारी के मकान और कारखाने में चल रही जांच, शराब कारोबार और मनी लॉन्ड्रिंग एंगल की भी पड़ताल बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में शनिवार देर रात प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आयकर विभाग (IT) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कारोबारी के घर और कारखाने पर छापा मारा। कार्रवाई के बाद इलाके में हलचल मच गई। फिलहाल अधिकारी दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच में जुटे हैं। जानकारी के अनुसार, नगर के गौरव पथ स्थित पीतल कारोबारी राजकुमार सराफ के मकान और कारखाने में ED और IT की टीम ने एक साथ दबिश दी। बताया जा रहा है कि कारोबारी के बेटे शराब […]