बलौदा बाजार में कारोबारी के घर ED-IT की दबिश, देर रात शुरू हुई संयुक्त कार्रवाई
० पीतल कारोबारी के मकान और कारखाने में चल रही जांच, शराब कारोबार और मनी लॉन्ड्रिंग एंगल की भी पड़ताल बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में शनिवार देर रात प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आयकर विभाग (IT) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कारोबारी के घर और कारखाने पर छापा मारा। कार्रवाई के बाद इलाके में हलचल मच गई। फिलहाल अधिकारी दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच में जुटे हैं। जानकारी के अनुसार, नगर के गौरव पथ स्थित पीतल कारोबारी राजकुमार सराफ के मकान और कारखाने में ED और IT की टीम ने एक साथ दबिश दी। बताया जा रहा है कि कारोबारी के बेटे शराब […]



