5 साल बाद बदला बस्तर का पुलिस मुखिया, आईपीएस बीएन मीणा ने संभाली IG की कमान
० पूर्व IG सुंदरराज पी जल्द होंगे NIA के लिए रिलीव, नक्सल मोर्चे पर अनुभवी अधिकारी को मिली जिम्मेदारी जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर रेंज में करीब पांच साल बाद पुलिस नेतृत्व में बड़ा बदलाव हुआ है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बद्रीनारायण (बीएन) मीणा ने बस्तर रेंज के नए पुलिस महानिरीक्षक (IG) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने पी. सुंदरराज का स्थान लिया है, जिन्हें भारत सरकार में प्रतिनियुक्ति पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में आईजी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके एक-दो दिन में एनआईए के लिए रिलीव होने की संभावना है। पदभार संभालने से पहले बीएन मीणा नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय (PHQ) में आईजी […]



