भाटापारा में दिनदहाड़े सराफा व्यापारी से लूट, बंदूक की बट से हमला कर सोने-चांदी के जेवर लूटे
बलौदाबाजार-भाटापारा। छत्तीसगढ़ के भाटापारा क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े सराफा व्यापारी से लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। चार बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को सुनसान रास्ते पर रोककर बंदूक की नोक पर हमला किया और सोने-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। दुकान खोलने जा रहे व्यापारी को बनाया निशाना जानकारी के अनुसार, ग्राम रोहरा निवासी सराफा व्यापारी बलराम सोनी गुरुवार सुबह करीब 10 बजे अपनी दुकान खोलने जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम तरेंगा के बाहर सुनसान मार्ग पर चार बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोक ली। बंदूक की बट से किया हमला, जेवरात लेकर फरार […]



