Bollywood Crime News: टाइगर श्रॉफ से पहले सलमान खान थे निशाने पर! बिश्नोई गैंग की साजिश का खुलासा, कई सितारों के घरों की रेकी
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। पुलिस के मुताबिक, मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान दावा किया कि टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने से पहले सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने की योजना बनाई गई थी। हालांकि, सलमान खान के घर के आसपास कड़ी सुरक्षा होने के कारण आरोपी कथित तौर पर अपनी योजना को अंजाम नहीं दे सके। पुलिस अब इस पूरे मामले में आरोपियों की भूमिका और कथित साजिश की जांच कर रही है। सलमान खान समेत कई सितारों के घरों की रेकी का दावा जांच से […]



