NEET UG 2026 पेपर लीक: CBI चार्जशीट में बड़े खुलासे, डिजिटल सबूतों से जुड़े आरोपी; NTA के तीन विशेषज्ञ जांच के घेरे में
नई दिल्ली। नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की चार्जशीट में कई अहम खुलासे हुए हैं। जांच एजेंसी ने डिजिटल और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला मजबूत होने का दावा किया है। चार्जशीट में पुणे की एक रिहायशी सोसायटी के एंट्री मैनेजमेंट ऐप के रिकॉर्ड का भी उल्लेख किया गया है, जहां एनटीए के केमिस्ट्री विषय के विशेषज्ञ और आरोपी पी.वी. कुलकर्णी रहते थे। सीबीआई ने 28 जुलाई को विशेष अदालत में 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। एजेंसी के अनुसार, सोसायटी के रिकॉर्ड में उन छात्रों की बायोमेट्रिक एंट्री दर्ज मिली, जो अप्रैल में कुलकर्णी द्वारा आयोजित […]



