CG ACB Action: 80 हजार के एरियर के बदले मांगी 10 हजार की रिश्वत, प्राचार्य और लिपिक रंगे हाथ गिरफ्तार

  जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने शिक्षा विभाग में रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरारी की प्राचार्य अंजुलता सोनी और लिपिक विकास मसीह को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ACB की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। 80 हजार के एरियर के लिए मांगी थी रिश्वत मामला उसी स्कूल के बाबू मनीष राठौर से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक, मनीष राठौर का वेतन वृद्धि से संबंधित करीब 80 हजार रुपये का एरियर निकालने के एवज में प्राचार्य और लिपिक ने कथित तौर पर 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत की मांग से परेशान […]