सक्ती जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन 1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB बिलासपुर की बड़ी कार्रवाई
0 पे-डेटा ट्रांसफर करने के एवज में अधीनस्थ कर्मचारी से मांगी थी रिश्वत, डभरा में ट्रैप कर रंगे हाथों दबोचा सक्ती। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने सक्ती जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. संतोष कुमार पटेल को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पर अपने ही अधीनस्थ कर्मचारी का पे-डेटा सीएमएचओ कार्यालय भेजने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। शिकायतकर्ता गंगा प्रसाद रत्नाकर, जो जिला अस्पताल सक्ती में फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के पद पर अटैचमेंट पर कार्यरत हैं, ने ACB से शिकायत की थी कि उनकी मूल पदस्थापना सीएमएचओ कार्यालय, पोरथा […]



