CG PSC घोटाले पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, कहा- NEET पर युवाओं की हितैषी बनने का कर रही पाखंड

  ० भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास बोले- कांग्रेस राज में भर्ती परीक्षाओं में हुआ संगठित भ्रष्टाचार, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CG PSC) भर्ती घोटाले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासनकाल में युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया गया और भर्ती परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुईं। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस NEET परीक्षा को लेकर युवाओं की हितैषी बनने का दावा कर रही है, जबकि छत्तीसगढ़ में हुए पीएससी घोटाले पर उसने कभी जवाब नहीं दिया। ‘PSC घोटाला युवाओं […]