छत्तीसगढ़ में कल से शुरू होगा नौतपा, भीषण गर्मी और लू का अलर्ट, सावधानी बरतने एडवाइजरी जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी का सबसे तपता दौर ‘नौतपा’ 25 मई से शुरू होने जा रहा है। हालांकि नौतपा शुरू होने से पहले ही प्रदेश में सूरज आग बरसाने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर सहित कई जिलों में तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुँच गया है, जिससे लोग भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 25 मई से 2 जून तक नौतपा प्रभावी रहेगा। इस दौरान सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिसके बाद अगले नौ दिनों तक सूर्य की सीधी किरणों के कारण तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। पारंपरिक मान्यता है कि नौतपा के दौरान […]

CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में बारिश और अंधड़ का की संभावना , कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

  रायपुर । छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी रायपुर समेत बस्तर संभाग के कई इलाकों में तेज बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में अगले दो दिनों तक बारिश, तेज हवा और बिजली गिरने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सक्रिय विभिन्न मौसमी सिस्टमों के कारण वातावरण में लगातार नमी बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बने सिस्टम के प्रभाव से गरज-चमक और अंधड़ की स्थिति बन रही है। वहीं पश्चिम विदर्भ से मन्नार की खाड़ी तक फैली द्रोणिका का […]