CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून का कहर जारी, रायपुर समेत कई जिलों में अगले 48 घंटे भारी बारिश के आसार

० राजधानी में सावन जैसी झड़ी, जुलाई का दूसरा मजबूत सिस्टम सक्रिय; सूरजपुर में 190 मिमी बारिश दर्ज रायपुर। छत्तीसगढ़ में सक्रिय मानसून ने पूरे प्रदेश को बारिश की चादर में लपेट लिया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में पिछले एक सप्ताह से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। बुधवार को रायपुर में आषाढ़ के महीने में ही सावन जैसा मौसम देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में बना दूसरा मजबूत सिस्टम अगले 48 घंटे तक असर दिखाएगा, जिससे कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, जुलाई में सक्रिय हुआ यह दूसरा मजबूत सिस्टम प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में […]

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन मानसून रहेगा सक्रिय, रायपुर समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय है। लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक प्रदेशभर में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। बुधवार को राजधानी रायपुर में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट आई है, लेकिन शहर के कई हिस्सों में जलभराव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रायपुर का मौसम मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को रायपुर में आसमान बादलों से ढका रहेगा और दिनभर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। शहर का अधिकतम […]

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, बिलासपुर में 28 सेमी बारिश, रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई, जबकि बिलासपुर में 28 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जिससे कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। सड़कों और रिहायशी इलाकों में पानी भरने से जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के मध्य और उत्तरी हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बिलासपुर में सबसे ज्यादा बारिश मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कुछ स्थानों पर तेज बारिश दर्ज की गई। बिलासपुर में […]

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून का ब्रेक खत्म होने के बाद एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव (लो प्रेशर) क्षेत्र का असर पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह से बादल छाए हुए हैं और कई इलाकों में हल्की बारिश व बूंदाबांदी हो रही है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बारिश की गतिविधियां तेज रहने और कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रायपुर में दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे। कई क्षेत्रों में गरज-चमक के […]

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश के आसार, वज्रपात की चेतावनी जारी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी भी सुस्त बनी हुई है, लेकिन मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कई दिनों की राहत के बाद बुधवार को राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक, हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है। रायपुर में हल्की बारिश के बाद उमस ने बढ़ाई परेशानी बुधवार सुबह से राजधानी रायपुर में बादलों की आवाजाही बनी रही। दिन में कई इलाकों में हल्की बारिश हुई, लेकिन इसके बाद उमस और चिपचिपी गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। बारिश के बावजूद मौसम […]

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, रायपुर में छाए काले बादल; कई जिलों में ऑरेंज-यलो अलर्ट जारी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मंगलवार को गर्मी और उमस से बेहाल लोगों को बुधवार से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 15 जुलाई से प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां तेज होंगी। फिलहाल राज्य में अब तक सामान्य से 29 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। रायपुर में सुबह से बदला मौसम राजधानी रायपुर में सुबह से आसमान पर काले बादल छाए हुए हैं। कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने सुबह के समय बारिश को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 […]

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार धीमी, रायपुर में उमस से बढ़ी परेशानी, कई जिलों में बारिश और बिजली का येलो अलर्ट

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में दो दिन की झमाझम बारिश के बाद मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बनने का इंतजार है। हालांकि अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। राजधानी में अधिकतम तापमान 33 डिग्री […]

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का यलो अलर्ट, बिजली गिरने की चेतावनी

० रायपुर में बढ़ी उमस, अगले चार दिन प्रदेश के कई हिस्सों में सक्रिय रहेगा मानसून रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार एक बार फिर बदलने वाली है। राजधानी रायपुर में बारिश थमने से उमस बढ़ गई है, लेकिन मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। अगले चार दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में मानसून ने भले ही पूरे प्रदेश को कवर कर लिया हो, लेकिन फिलहाल बारिश की रफ्तार धीमी पड़ गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर और मध्य […]

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर जारी, कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, रायपुर में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और आषाढ़ लगने के साथ ही प्रदेशभर में झमाझम बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही वर्षा से कई नदी-नाले उफान पर हैं, जबकि कई इलाकों में जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने आज (7 जुलाई) मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड और ओडिशा के पास बने निम्न दबाव (लो प्रेशर) क्षेत्र के प्रभाव से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज बनी हुई हैं। हालांकि 8 जुलाई के बाद बारिश की तीव्रता में कुछ कमी आने की संभावना है। बीते […]

CG Weather : छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन बारिश के आसार, कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट

  ० 24 घंटे में सारंगढ़ में सबसे अधिक 14 सेमी बारिश, रायपुर समेत कई जिलों में आज भी येलो अलर्ट जारी रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि बिलासपुर संभाग के कुछ इलाकों में अत्यधिक वर्षा हुई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से अगले पांच दिनों तक पूरे प्रदेश में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई गई […]