CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, रायपुर में 19 डिग्री पहुंचा रात का पारा; नवंबर के अंत तक 14-15 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम साफ होते ही ठंड ने धीरे-धीरे दस्तक देनी शुरू कर दी है। दिन में धूप के कारण तापमान स्थिर बना हुआ है, लेकिन रात के पारे में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। राजधानी रायपुर में रात का तापमान गिरकर 19 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। ऐसे में सुबह और देर रात हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ सकता है। सुबह धुंध, रात में बढ़ेगी ठिठुरन आसमान साफ रहने के कारण […]