CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, आज से कई इलाकों में बारिश के आसार; गरज-चमक के साथ वज्रपात का अलर्ट

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। शनिवार से प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी चेतावनी जारी की है। शुक्रवार को राजधानी रायपुर में दिनभर उमस और गर्मी के बाद शाम को बादल छाए और बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। उत्तरी अंडमान सागर में बनेगा कम दबाव का क्षेत्र मौसम विभाग के अनुसार 19 सितंबर की शाम के आसपास उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से आने वाले […]