Chhattisgarh BJP: स्मृति ईरानी ने दिया ‘मिशन-2028’ का मंत्र, बोलीं- बूथ स्तर पर मजबूत हो संगठन, कार्यकर्ताओं के दम पर जीतेंगे चुनाव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2028 की तैयारियों को लेकर भाजपा ने संगठन को मजबूत करने पर जोर देना शुरू कर दिया है। भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने रविवार को रायपुर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न निगम-मंडलों के अध्यक्षों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। इस दौरान उन्होंने संगठनात्मक अनुशासन, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और बूथ स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत करने का संदेश दिया। स्मृति ईरानी ने कहा कि भाजपा की कार्यशैली सांगठनिक अनुशासन, आंतरिक लोकतंत्र और कार्यकर्ताओं के निःस्वार्थ परिश्रम पर आधारित है। उन्होंने पार्टी के कार्यक्रमों को जमीनी स्तर पर पूरी तरह लागू करने पर जोर देते […]