CIA एजेंट बनकर भारतवंशी ने लगाया अरबों का चूना! इंडोनेशिया सरकार तक बनाई पहुंच, रक्षा सौदों में बड़ा फर्जीवाड़ा का दावा
नई दिल्ली/जकार्ता। भारतीय मूल के एक कारोबारी पर खुद को अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA का एजेंट बताकर इंडोनेशिया सरकार में घुसपैठ करने और अरबों डॉलर के रक्षा सौदों में कथित फर्जीवाड़ा करने का गंभीर आरोप लगा है। यह दावा ऑर्गनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट (OCCRP) की एक जांच रिपोर्ट में किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, कारोबारी गौरव श्रीवास्तव ने खुद को CIA से जुड़ा अधिकारी बताकर इंडोनेशिया के तत्कालीन रक्षा मंत्री और मौजूदा राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों का विश्वास जीता और रक्षा सौदों के नाम पर प्रभाव स्थापित किया। रक्षा सौदों के नाम पर बनाई करोड़ों की साख आरोप है कि श्रीवास्तव ने इंडोनेशियाई […]



