Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश से उत्तराखंड अलर्ट पर, CM धामी ने दिए हाई अलर्ट के निर्देश, 85 सड़कें बंद
देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने हालात गंभीर कर दिए हैं। मौसम विभाग की चेतावनी के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा कर सभी राहत एवं बचाव एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी संभावित आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग पूरी सतर्कता के साथ काम करें और संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर रखें। मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन से विभिन्न जिलों की स्थिति की जानकारी ली और नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जरूरत पड़ने पर लोगों […]



