Big News : CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

लखनऊ/पौड़ी गढ़वाल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शुक्रवार को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने सुबह करीब 11 बजे उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिवार और करीबियों में शोक की लहर है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मई में मां से मिलने गांव पहुंचे थे सीएम योगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी से आखिरी मुलाकात इसी साल मई में हुई थी। सात मई को अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के दौरान सीएम योगी पैतृक गांव […]