मध्य प्रदेश में भी एनालॉग पनीर पर लगेगा बैन : CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, जानिए क्यों बढ़ी सख्ती

  भोपाल। महाराष्ट्र, गुजरात और छत्तीसगढ़ के बाद अब मध्य प्रदेश में भी एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक में एनालॉग पनीर पर पूर्ण रोक लगाने के निर्देश दिए। सरकार का फोकस प्राकृतिक तरीके से दूध उत्पादन और दूध से बने असली पनीर को बढ़ावा देने पर रहेगा। क्या है एनालॉग पनीर और क्यों सरकार ले रही है एक्शन? एनालॉग पनीर दिखने और इस्तेमाल में सामान्य पनीर जैसा होता है, लेकिन इसे पूरी तरह दूध से तैयार नहीं किया जाता। इसमें वनस्पति वसा, तेल और अन्य सामग्री का इस्तेमाल किया जा सकता है। कम […]

बरगी जलाशय क्रूज हादसा:सीएम मोहन यादव ने लिया एक्शन, कई अधिकारी और कर्मचारी हटाए गए

जबलपुर। बरगी जलाशय में हुए दुखद क्रूज हादसे के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की है। हादसे की जांच के बाद क्रूज संचालन से जुड़े तीन कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। इनमें क्रूज पायलट महेश पटेल, क्रूज हेल्पर छोटेलाल गोंड और टिकट काउंटर प्रभारी (FOA) बृजेंद्र शामिल हैं। प्रबंधन स्तर पर भी कार्रवाई लापरवाही के आरोप में होटल मैकल रिसॉर्ट और बोट क्लब बरगी के मैनेजर सुनील मरावी को निलंबित कर दिया गया है।वहीं रीजनल मैनेजर संजय मल्होत्रा को मुख्यालय अटैच करते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। […]

‘दुनिया को भारत से बड़ी उम्मीदें’…, भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत, PM मोदी ने किया उद्घाटन

भोपाल। भोपाल में 23 फरवरी 2025 को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समिट का उद्घाटन पीएम मोदी ने किया, जिसमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्यपाल मंगू भाई पटेल, कैबिनेट मंत्री, और कई प्रमुख उद्योगपति भी उपस्थित रहे। समिट का आयोजन मध्यप्रदेश सरकार द्वारा राज्य में निवेश आकर्षित करने और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए किया गया है। अपने उद्घाटन भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि बच्चों की परीक्षा के कारण वह थोड़ी देरी से कार्यक्रम में पहुंचे, लेकिन उन्होंने समिट की महत्वता पर जोर देते हुए भारत की आर्थिक स्थिति के बारे में बात […]

भोपाल : मुख्यमंत्री निवास पहुंचे कांग्रेस के 35 से ज्यादा विधायक, जानियें क्यों

भोपाल। लंबे समय से विकास कार्यों के लिए राशि का इंतजार कर रहे कांग्रेस विधायकों ने सीएम मोहन यादव से मिलकर उनके क्षेत्रों के लिए विकास की राशि मांग की. कांग्रेस के 35 से ज्यादा विधायक नेता प्रतिपक्ष के साथ मोहन यादव के पास पहुंचे । विधायकों का कहना है कि जनता ने उन्हें चुना है, लेकिन बीजेपी सरकार उनके साथ भेदभाव कर रही है उनके लिए राशि नहीं मिलती है. विकास कार्यों के लिए राशि नही जिसके चलते विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं । बीजेपी विधायकों को करोड़ों रुपए की मिलती है राशी – कांग्रेस बीजेपी विधायकों को विकास कार्यों के लिए करोड़ों की राशि दे दी […]