दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा विमान हादसा, स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों में टक्कर

दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब टैक्सीइंग के दौरान दो विमानों के पंख आपस में टकरा गए। इस घटना में स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों को नुकसान पहुंचा, हालांकि सभी यात्री और क्रू पूरी तरह सुरक्षित हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्पाइसजेट का B737-700 विमान रनवे की ओर बढ़ रहा था, तभी उसका दाहिना विंगलेट पास खड़े अकासा एयर के विमान से टकरा गया। टक्कर के कारण दूसरे विमान के लेफ्ट हैंड हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को भी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद दोनों विमानों की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इस […]

Delhi Airport पर दिखा खराब मौसम और बारिश का असर, 500 फ्लाइट्स में हुई देरी, एयरलाइंस ने किया अलर्ट

  दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह आंधी और तेज बारिश के कारण तीन उड़ानों के मार्ग में बदलाव किया गया, जबकि 500 से अधिक उड़ानें विलंबित हुईं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि 1901 के बाद मई महीने में राष्ट्रीय राजधानी में 24 घंटे में हुई यह दूसरी सबसे अधिक बारिश है। एक अधिकारी ने बताया कि सुबह दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने वाले दो विमानों को जयपुर और एक को अहमदाबाद की ओर मोड़ दिया गया। वेबसाइट फ्लाइटराडार24.कॉम के अनुसार, 500 से अधिक उड़ानें विलंबित हुईं। हवाई अड्डे का संचालन करने वाली कंपनी दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने सुबह 5.20 बजे एक पोस्ट में कहा […]