कलाकंद खाते ही दिखा मरा हुआ मच्छर! ग्राहक ने बनाया वीडियो, शिकायत के बाद खाद्य विभाग ने लिए सैंपल

  रायपुर। राजधानी रायपुर के टैगोर नगर स्थित न्यू डेल्ही स्वीट्स की मिठाई में मच्छर मिलने का मामला सामने आया है। ब्राम्हणपारा आजाद चौक निवासी एक ग्राहक ने कलाकंद के अंदर मरा हुआ मच्छर मिलने का दावा करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया। शिकायत के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम दुकान पहुंची और कलाकंद का सैंपल लेकर जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेज दिया। जांच के दौरान खाद्य विभाग की टीम को फर्म के परिसर में कई कमियां भी मिलीं। इन्हें दूर करने के लिए दुकान संचालक को नोटिस जारी किया गया है। कलाकंद के अंदर दिखा मच्छर, ग्राहक ने बनाया वीडियो ग्राहक धीरजधर दीवान […]