Dhamtari Crime: मकान में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत पर पुलिस का छापा, 7 युवक गिरफ्तार; सरगना की तलाश
धमतरी। अर्जुनी थाना क्षेत्र में एक मकान में कथित अनैतिक गतिविधियों की शिकायत के बाद पुलिस ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 4 युवतियों और 7 युवकों को पकड़ा, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल बताया जा रहा है। पूछताछ के बाद सात बालिग युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई, जबकि युवतियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस के अनुसार, मकान से जुड़ा मुख्य व्यक्ति/सरगना मौके से फरार हो गया और उसकी तलाश की जा रही है। तीन-चार साल से मिल रही थी शिकायत पुलिस के मुताबिक, संबंधित इलाके में पिछले तीन-चार वर्षों से मकान में संदिग्ध गतिविधियों को लेकर शिकायतें मिल रही […]



