Ganesh Chaturthi 2026: 14 सितंबर को होगी गणपति स्थापना, जानें पूजा विधि, महत्व और चंद्र दर्शन से जुड़ी मान्यता
गणेश चतुर्थी 2026: हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन घर-घर भगवान गणेश की स्थापना कर विधि-विधान से पूजा की जाती है। गणेश उत्सव आमतौर पर 10 दिनों तक चलता है और गणेश विसर्जन के साथ इसका समापन होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन भगवान गणेश का प्राकट्य हुआ था, इसलिए इसे गणेश जन्मोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी 2026 कब है? पंचांग गणना के अनुसार, चतुर्थी तिथि 14 सितंबर 2026 को सुबह 7:06 बजे शुरू होगी और 15 सितंबर को सुबह 7:45 बजे समाप्त होगी। चूंकि भगवान गणेश का […]



