छत्तीसगढ़ का सितारा अब इंडिया-ए में चमकेगा: श्रीलंका दौरे से पहले आयुष पाण्डेय ने की डिप्टी सीएम अरुण साव से मुलाकात

  रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट को एक और बड़ी पहचान मिली है। राज्य के उभरते बल्लेबाज आयुष पाण्डेय का चयन इंडिया-ए टीम में हुआ है, जो जल्द ही श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैच खेलने जाएगी। श्रीलंका रवाना होने से पहले आयुष ने उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान श्री साव ने उन्हें भारतीय टीम में चयन पर बधाई देते हुए शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। रणजी में दमदार प्रदर्शन का मिला इनाम उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि आयुष ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर इंडिया-ए टीम में जगह बनाई है। उनका चयन […]

प्रतिभा, पारदर्शिता और अवसर से ही बनेगा भारत वैश्विक खेल शक्ति, मजबूत खेल व्यवस्था से ही ओलंपिक में सफलता संभव : अरुण साव

० उप मुख्यमंत्री ने श्रीनगर में राष्ट्रीय खेल चिंतन शिविर में ‘गुड गवर्नेंस इन स्पोर्ट्स’ सत्र की अध्यक्षता की, छत्तीसगढ़ की खेल योजनाओं एवं भविष्य की रणनीतियों को किया साझा ० केन्द्रीय युवा कार्य और खेल मंत्रालय जल्दी ही युवा मामलों पर भी आयोजित करेगा विशेष चिंतन शिविर रायपुर।केन्द्रीय युवा कार्य और खेल मंत्रालय द्वारा श्रीनगर में आयोजित खेल चिंतन शिविर के दूसरे दिन आज उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने ‘गुड गवर्नेंस इन स्पोर्ट्स’ (Good Governance in Sports) पर आयोजित सत्र की अध्यक्षता की। उन्होंने इस दौरान छत्तीसगढ़ की खेल योजनाओं एवं भविष्य की रणनीतियों पर बेस्ट प्रेक्टिसेस पर आधारित वीडियो प्रेजेंटेशन भी दिया। […]

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से डॉ. वर्णिका शर्मा की मुलाकात, जूडो खिलाड़ी रंजीता को मिलेगी मदद

  रायपुर। रायपुर में अरुण साव से आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने कोंडागांव बाल गृह की पूर्व छात्रा कु. रंजीता कुरैठी की उपलब्धियों और जरूरतों से अवगत कराया। डॉ. शर्मा ने बताया कि रंजीता ने जूडो में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीते हैं और भारतीय टीम का हिस्सा भी रह चुकी है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री को जानकारी दी कि खिलाड़ी को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण के लिए जापान भेजने और बेहतर पोषण के लिए आर्थिक सहायता की आवश्यकता है। इस पर अरुण साव ने तत्परता दिखाते हुए रंजीता से वीडियो कॉल पर बातचीत की और खेल विभाग के अधिकारियों को तत्काल […]