मोबाइल, कम्प्यूटर के अत्यधिक उपयोग से दृष्टि कमजोर होने की संभावना डॉ. दिनेश मिश्र

० सरस्वती शिशु मंदिर में व्याख्यान. रायपुर। वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ दिनेश मिश्र ने राष्ट्रीय नेत्र दान पखवाड़ा के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर मठपुरैना में आयोजित व्याख्यान में कहा हमारी आंखें प्रकृति का अनमोल उपहार हैं। इनके माध्यम से हम अपने आसपास की दुनिया को देखते, सीखते और जीवन का आनंद लेते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, दृष्टि हानि के अधिकांश कारणों की समय पर जांच, उचित उपचार तथा जागरूकता से रोकथाम की जा सकती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को आंखों की देखभाल और नियमित नेत्र परीक्षण के महत्व को समझना चाहिए।एक व्यक्ति के नेत्रदान से दो व्यक्तियों को दृष्टि मिल सकती है डॉ दिनेश मिश्र ने दृष्टि […]

भूत-प्रेत, टोनही के खौफ और भ्रम को दूर करने हरेली पर रात्रि भ्रमण करेगी अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति

  ० अंधविश्वास के बजाय स्वास्थ्य सुरक्षा के नियमों का पालन करें — डॉ. दिनेश मिश्र ० “कोई नारी डायन/टोनही नहीं” अभियान रहेगा जारी रायपुर। अंधविश्वास, पाखंड एवं सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ कार्यरत अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश मिश्र ने कहा कि हरेली पर्व के अवसर पर समिति द्वारा विशेष जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के अंतर्गत जादू-टोना एवं टोनही प्रताड़ना के खिलाफ ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा तथा टोनही प्रताड़ना के विरोध में शपथ दिलाई जाएगी। डॉ. मिश्र ने बताया कि हरेली अमावस्या की रात ग्रामीण क्षेत्रों में भूत-प्रेत, टोनही और जादू-टोने को लेकर व्याप्त भय एवं भ्रम को दूर करने के उद्देश्य से समिति के सदस्य […]

हरेली मनाएं, हरियाली बचाएं: नीम की डालियां न तोड़ें, जरूरत हो तो कुछ पत्तियां ही लें- डॉ. दिनेश मिश्र

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रमुख लोकपर्व हरेली के अवसर पर अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. दिनेश मिश्र ने प्रदेशवासियों से प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हरेली छत्तीसगढ़ की प्रकृति, कृषि और हरियाली से जुड़ा महत्वपूर्ण लोकपर्व है। यह पर्व पेड़-पौधों और प्रकृति के प्रति सम्मान व कृतज्ञता की भावना को दर्शाता है। बदलते समय में परंपराओं को प्रकृति के अनुकूल बनाना जरूरी डॉ. मिश्र ने कहा कि हरेली पर बुरी नजर से बचाने के लिए नीम की पत्तियां या छोटी टहनियां घर के दरवाजे पर लगाने की परंपरा कई जगहों पर है। कई लोग इन्हें वाहनों […]

मोबाइल और कंप्यूटर का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल आंखों के लिए खतरा, नियमित जांच जरूरी : डॉ. दिनेश मिश्र

० रोटरी क्लब के व्याख्यान में वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ ने आंखों की देखभाल, डिजिटल स्क्रीन के दुष्प्रभाव और नेत्रदान के महत्व पर दी विस्तृत जानकारी रायपुर। वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. दिनेश मिश्र ने कहा कि मोबाइल, कंप्यूटर और अन्य डिजिटल स्क्रीन का अत्यधिक उपयोग आंखों के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। लंबे समय तक स्क्रीन पर नजरें टिकाए रखने से आंखों में सूखापन, जलन, सिरदर्द, धुंधला दिखाई देना और कंप्यूटर विज़न सिंड्रोम जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने लोगों से नियमित नेत्र जांच कराने और आंखों की देखभाल को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। रोटरी क्लब में आयोजित व्याख्यान को संबोधित करते हुए […]