विधानसभा परिसर ‘‘उत्कृष्टता अलंकरण समारोह‘‘ :’’उत्कृष्ट विधायकों’’ एवं ’’मीडिया प्रतिनिधियों’’ को किया गया सम्मानित 

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधान सभा परिसर में आज राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में एक गरिमामय कार्यक्रम में ‘‘उत्कृष्टता अलंकरण समारोह‘‘ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वर्ष 2024 के लिए ’’उत्कृष्ट विधायक’’, ‘‘उत्कृष्ट संसदीय पत्रकार‘‘ एवं ‘‘उत्कृष्ट इलेक्ट्रानिक मीडिया रिपोर्टर एवं कैमरामेन’’ को राज्यपाल रमेन डेका ने शाल श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की। कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, मान. संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप, सांसद ज्योत्सना महंत, वीणा देवी सिंह एवं कौशिल्या साय उपस्थित थे । […]

देशभक्ति के रंग में रंगा छत्तीसगढ़: तिरंगा यात्रा में प्रदेशभर में उमड़ा जनसैलाब: मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों ने किया नेतृत्व

० हर जिले में गूंजा भारत माता की जय, हर गांव में लहराया तिरंगा रायपुर। छत्तीसगढ़ में ‘राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक’ कार्यक्रम और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की वीरगाथा को जनमानस से जोड़ने के लिए आज पूरे प्रदेश में भव्य तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। यह आयोजन वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, भारतीय सेना के साहस को सम्मान और नागरिक एकजुटता का स्पष्ट प्रतीक बन गया। जशपुर जिले के दुलदुला तहसील के चराईडांड़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में हजारों नागरिकों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री साय ने शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को राष्ट्र की एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने […]

छत्तीसगढ़ में ट्राइबल म्यूजियम बनेगा पर्यटन और शोध का बड़ा केन्द्र : विष्णु देव साय

० मुख्यमंत्री साय ने किया राज्य के पहले ट्राइबल म्यूजियम का लोकार्पण ० आदिवासी परम्परा के अनुरूप प्रकृति शक्ति की पूजा कर किया म्यूजियम का शुभारंभ ० मुख्यमंत्री ने 300 नवचयनित छात्रावास अधीक्षकों को नियुक्ति सह पदस्थापना पत्र सौंपा रायपुर। आदिवासी बाहुल्य राज्य छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने ट्राइबल म्यूजियम बनाकर आदिवासी संस्कृति, सभ्यता और उनकी जीवनशैली को आमजन तक पहुँचाने के लिए अभिनव पहल की है। इसके लिए नवा रायपुर अटल नगर में करीब 10 एकड़ क्षेत्र में भव्य एवं आकर्षक आदिवासी संग्रहालय (ट्राइबल म्यूजियम) बनाया गया है। राज्य के पहले ट्राइबल म्यूजियम का लोकार्पण आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने लोकार्पण कार्यक्रम में […]

विस का बजट सत्र : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में चल रही कार्य मंत्रणा समिति की बैठक

  रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आज विधानसभा के समिति कक्ष में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

CG Budget 2025: छत्तीसगढ़ विधानसभा में कल से शुरू होगा बजट सत्र,3 मार्च को पेश होगा बजट, विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दी जानकारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र कल से यानी 24 फरवरी से शुरू हो रहा है, जो 21 मार्च तक चलेगा। इस दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी राज्य का बजट पेश करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज बजट सत्र को लेकर जानकारी दी बताया कि 3 मार्च को छत्तीसगढ़ का बजट पेश किया जाएगा। वहीं 21 मार्च तक चलने वाले सत्र में विधायकों ने 1,862 सवाल लगाए हैं, जिसमें 871 अतारांकित और 943 तारांकित सवाल विधायकों की तरफ से लगाए गए हैं। रमन सिंह ने बताया कि ज्यादातर सवाल ऑनलाइन ही है, जबकि सत्र के दौरान भी सवाल लगाने की प्रक्रिया जारी रहेगी। इस बीच 3 मार्च को […]