नवा रायपुर बनेगा टेक्सटाइल हब: 235 करोड़ के निवेश से लगेगी पहली यूनिट, 4600 से ज्यादा युवाओं को मिलेगा रोजगार
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार नवा रायपुर को देश के प्रमुख टेक्सटाइल एवं गारमेंट निर्माण केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इसी कड़ी में नवा रायपुर स्थित टेक्सटाइल पार्क में पहली गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की स्थापना शुरू हो गई है। 235 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित होने वाली इस यूनिट से 4600 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। 25 जून को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने इस यूनिट का भूमिपूजन किया। तमिलनाडु की स्विफ्ट टेक्सटाइल्स प्राइवेट लिमिटेड यहां बच्चों के परिधान (किड्सवियर) और […]



