बिलासपुर-दिल्ली फ्लाइट में हवा में इंजन फेल, मचा हड़कंप; पायलट ने कराई इमरजेंसी लैंडिंग, 54 यात्री सुरक्षित

  बिलासपुर। बिलासपुर से दिल्ली जा रही अलायंस एयर की फ्लाइट में शुक्रवार को उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आने से हड़कंप मच गया। मेरठ के आसपास विमान का एक इंजन फेल होने की जानकारी सामने आई। स्थिति को भांपते हुए पायलट ने तुरंत ATC से संपर्क किया और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। इसके बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित की गई। पायलट और ATC के बीच समन्वय के बाद विमान को सुरक्षित दिल्ली एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। प्रयागराज से दिल्ली के लिए भरी थी उड़ान जानकारी के अनुसार, अलायंस एयर की फ्लाइट शुक्रवार सुबह करीब 10:45 बजे बिलासपुर से प्रयागराज के लिए […]