Raipur Ganesh Visarjan: इस बार सदर रोड से नहीं निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी? व्यापारियों का विरोध, DJ-धुमाल पर रोक की मांग

रायपुर। राजधानी रायपुर में गणेश विसर्जन झांकी के मार्ग को लेकर इस बार नया विवाद सामने आया है। सदर रोड से झांकी नहीं निकालने की मांग उठने लगी है। सदर रोड सराफा व्यापारी संघ और स्थानीय लोगों ने संकरी सड़क, ट्रैफिक जाम और तेज आवाज से होने वाली परेशानियों का हवाला देते हुए प्रशासन से वैकल्पिक मार्ग तय करने की मांग की है। वहीं सदर रोड पर DJ-धुमाल और तेज साउंड के विरोध में पोस्टर भी लगाए गए हैं। सदर रोड से झांकी निकालने का विरोध सदर रोड सराफा व्यापारी संघ की ओर से पुलिस को ज्ञापन सौंपकर सिटी कोतवाली चौक से कंकाली अस्पताल तक तेज आवाज वाले DJ, धुमाल […]