कांवड़ यात्रा के दौरान गंगा में बड़ा हादसा, एक ही गांव के चार युवक डूबे; NDRF और गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारी
फर्रुखाबाद। शहर के पांचाल घाट पर सोमवार तड़के कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गंगा स्नान करने पहुंचे एक ही गांव के चार युवक गहरे पानी में जाने के बाद डूब गए। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस, स्थानीय गोताखोर और NDRF की टीम चारों की तलाश में जुटी हुई है। तेज बहाव के कारण दोपहर तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका था। स्नान के दौरान गहरे पानी में चले गए चारों शाहजहांपुर जिले के नयागांव खुदागंज निवासी योगेश (17), विकास (25), कमल (23) और अर्जुन (17) रविवार देर रात करीब दस लोगों के साथ पांच बाइकों से कांवड़ लेकर पांचाल घाट पहुंचे […]



