रायपुर में सजा आमों का महाकुंभ, राज्यपाल रमेन डेका ने किया राष्ट्रीय आम महोत्सव का शुभारंभ
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित Indira Gandhi Krishi Vishwavidyalaya में आयोजित राष्ट्रीय आम महोत्सव में देशभर की खुशबूदार और दुर्लभ आम किस्मों ने लोगों का मन मोह लिया। महोत्सव का उद्घाटन रमेन डेका ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विष्णुदेव साय ने की। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि आम केवल एक फल नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की पहचान है। उन्होंने किसानों से आधुनिक तकनीकों को अपनाकर आम उत्पादन और वैल्यू एडिशन को बढ़ावा देने की अपील की। छत्तीसगढ़ में ‘मैंगो टूरिज्म’ की अपार संभावनाएं राज्यपाल ने कहा कि बस्तर, कांकेर, कोण्डागांव और सरगुजा जैसे क्षेत्रों में आम उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं। […]



