हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स की नैफ्था पाइपलाइन में भीषण विस्फोट : आग से 15 लोग झुलसे, रेल सेवा भी प्रभावित

० तड़के हुए धमाके के बाद कई घरों तक पहुंचीं आग की लपटें, 12 दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा, दो घायलों की हालत गंभीर कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले स्थित हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स की नैफ्था सप्लाई पाइपलाइन में मंगलवार तड़के हुए भीषण विस्फोट के बाद लगी आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में अब तक करीब 15 लोग झुलस गए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 12 गाड़ियों को मौके पर लगाया गया। पाइपलाइन विस्फोट के बाद रिहायशी इलाके तक पहुंची आग जानकारी के अनुसार, सुबह करीब चार बजे नैफ्था पाइपलाइन में अचानक विस्फोट हुआ, […]