इंद्रावती नदी उफान पर: खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा जलस्तर, दर्जनों गांवों का संपर्क टूटा

० बस्तर में भारी बारिश से बिगड़े हालात, पुराने पुल के ऊपर से बह रहा पानी; SDRF अलर्ट, 7 दिन तक बारिश का अनुमान जगदलपुर। बस्तर और ओडिशा में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब इंद्रावती नदी पर साफ दिखाई दे रहा है। नदी का जलस्तर 8.40 मीटर तक पहुंच गया है और खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जगदलपुर की पुरानी पुलिया के ऊपर से भी पानी बहने लगा है। नदी और सहायक नालों के उफान पर आने से आसपास के दर्जनों गांवों का संपर्क टूट गया है। बाढ़ के खतरे को देखते हुए SDRF को अलर्ट मोड पर रखा गया है। प्रशासन की टीम […]

CG Weather Today: रायपुर समेत छत्तीसगढ़ में आज बारिश पड़ेगी धीमी, कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट; जुलाई में टूटा रिकॉर्ड

  रायपुर। पश्चिम बंगाल के ऊपर बने गहरे अवदाब (डीप डिप्रेशन) के प्रभाव से बीते 24 घंटों में राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। लगातार हुई वर्षा से कई नदी-नाले उफान पर आ गए और जनजीवन प्रभावित रहा। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार आज से प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना है। इसके बावजूद कुछ जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। बीते 24 घंटे में जमकर बरसे बादल पिछले 24 घंटों के दौरान बचेली में 20 सेंटीमीटर और रायपुर में 15 सेंटीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। बस्तर, रायपुर, मध्य छत्तीसगढ़, बिलासपुर और सरगुजा […]

हिमाचल में बारिश का कहर: चंबा में भूस्खलन से 12 वाहन मलबे में दबे, कई घर-दुकानें क्षतिग्रस्त

  ० मूसलाधार बारिश से उफान पर आए नाले, भरमौर-पठानकोट हाईवे प्रभावित; कई परिवारों ने रातों-रात खाली किए घर चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सोमवार रात हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। तेज बारिश के कारण कई इलाकों में भूस्खलन और नालों में उफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि इस प्राकृतिक आपदा में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन कई घरों, दुकानों और वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। भूस्खलन से 12 वाहन मलबे में दबे बारिश के बाद उदयपुर, घोलटी, नवोदय मार्ग और भरियाड क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ। पहाड़ियों से गिरे मलबे ने सड़कों और रिहायशी […]