पत्रकारों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय कानून बनाए सरकार : आईजेयू 2 अक्टूबर को पत्रकार मांग दिवस मनाएगी

  बेंगलुरु। देशभर में पत्रकारों और मीडिया संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ‘इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन’ (IJU) ने मजबूत और व्यापक राष्ट्रीय कानून बनाने की पुरजोर मांग की है। यह मांग बेंगलुरु में आयोजित आईजेयू की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उठाई गई, जिसकी अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलविंदर सिंह जम्मू ने की। बैठक में प्रस्ताव पेश करते हुए आईजेयू के पूर्व अध्यक्ष और तेलंगाना मीडिया अकादमी के अध्यक्ष के. श्रीनिवास रेड्डी ने पत्रकारों पर बढ़ते हमलों, कानूनी कार्यवाहियों और धमकियों पर गहरा प्रतिरोध जताया। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के संवैधानिक अधिकार के बावजूद प्रभावी कानून के अभाव में देश में वर्किंग जर्नलिस्ट असुरक्षित […]