India-Nepal Relations: नेपाल को भारत की बड़ी सौगात, PM मोदी ने किया 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये के पैकेज का ऐलान
नई दिल्ली। भारत ने नेपाल के पुनर्निर्माण और विकास को गति देने के लिए बड़ा आर्थिक सहयोग देने का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल को 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये का विकास सहयोग पैकेज देने की घोषणा की है। इस राशि का इस्तेमाल बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण और दीर्घकालीन विकास परियोजनाओं में किया जाएगा। सोमवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। इसके बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त बयान जारी किया। बाढ़ प्रभावित नेपाल की मदद के लिए भारत का बड़ा ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्त में नेपाल में आई भीषण […]


