पश्चिम एशिया तनाव: होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय नाविकों की तैनाती पर रोक, सरकार का बड़ा फैसला

  नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और हालिया समुद्री हमलों के बाद भारत सरकार ने भारतीय नाविकों (सीफेयरर्स) की सुरक्षा को लेकर बड़ा एहतियाती कदम उठाया है। महानिदेशालय समुद्री प्रशासन (DGMA) ने जहाज मालिकों, जहाज प्रबंधन कंपनियों और भर्ती एजेंसियों को अगले आदेश तक होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर भारतीय नाविकों की तैनाती नहीं करने के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा को लेकर जारी हुई सख्त एडवाइजरी डीजीएमए की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि फारस की खाड़ी, होर्मुज जलडमरूमध्य और आसपास के समुद्री क्षेत्रों में संचालित सभी जहाजों के कप्तान (मास्टर) सुरक्षा को लेकर पूरी सतर्कता बरतें। उन्हें नेविगेशन चेतावनियों, सुरक्षा सलाह और […]

ईरानी मिसाइल हमले से दहला होर्मुज जलडमरूमध्य, UAE के दो तेल टैंकर बने निशाना; भारतीय क्रू मेंबर की मौत, 8 घायल

  नई दिल्ली/अबू धाबी। होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, ओमान के क्षेत्रीय जल क्षेत्र से गुजर रहे UAE के दो राष्ट्रीय तेल टैंकर ‘मोम्बासा’ और ‘अल बहिया’ पर ईरान की ओर से दागी गई दो क्रूज मिसाइलों से हमला किया गया। इस हमले में एक भारतीय चालक दल के सदस्य की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हुए हैं। 6 भारतीय समेत 8 लोग घायल रक्षा मंत्रालय के अनुसार, घायलों में 6 भारतीय नागरिक और 2 यूक्रेनी नागरिक शामिल हैं। इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। हमले के बाद दोनों […]

Iran Izrail Conflict : ईरान ने इजरायल पर किया काउंटर अटैक, कई शहरों में दागी मिसाइल; 1000 बेड वाला अस्पताल ध्वस्त

  इंटरनेशनल न्यूज़। ईरान-इजरायल के बीच जंग अब तेज होती जा रही है। इजरायल के हमले के बाद ईरान ने अपना पलटवार और भीषण कर दिया है। आज ईरान ने इजरायल पर कई बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला बोला है। यहां तक की इजरायल के एक बड़े अस्पताल को भी उसने सीधा निशाना बनाया है। ईरान के हमले के बाद इजरायल को बड़ा नुकसान हुआ है। ईरान ने इजरायल के सोरोका मेडिकल सेंटर पर हमला बोला है, जो इजरायल के दक्षिण में एक बड़ा अस्पताल है। इजरायल के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा, बीर्शेबा में सोरोका अस्पताल पर हाल ही में एक ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया गया। इजरायल […]