10 साल की उपलब्धियों का जश्न, ISBM विश्वविद्यालय ने छत्तीसगढ़ के 50 उत्कृष्ट शिक्षकों को ‘टीचर लीडरशिप अवॉर्ड’ से नवाजा
रायपुर। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आईएसबीएम विश्वविद्यालय ने अपनी स्थापना के 10 वर्ष पूरे कर लिए हैं। विश्वविद्यालय के 10वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के 50 उत्कृष्ट शिक्षकों को ‘टीचर लीडरशिप अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। रायपुर, भिलाई, दुर्ग, राजनांदगांव, डौंडीलोहारा और छुरिया समेत प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से चयनित शिक्षकों को भावी पीढ़ी के निर्माण में उनके समर्पण, सेवाओं और योगदान के लिए सम्मानित किया गया। ‘शिक्षक ही सच्चे राष्ट्र निर्माता’ विश्वविद्यालय के संस्थापक एवं कुलाधिपति डॉ. विनय अग्रवाल ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण […]



