कैलाश मानसरोवर यात्रा आज से शुरू, नाथू ला दर्रे से रवाना होगा पहला जत्था,500 श्रद्धालु करेंगे पवित्र यात्रा
० भारत-चीन समन्वय से की गई विशेष तैयारियां नई दिल्ली। बहुप्रतीक्षित कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 शनिवार से शुरू हो रही है। इस वर्ष यात्रा का पहला जत्था सिक्किम स्थित नाथू ला दर्रे के रास्ते तिब्बत में स्थित पवित्र कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील के दर्शन के लिए रवाना होगा। कई वर्षों के अंतराल के बाद यात्रा के नियमित संचालन को श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है। इस वर्ष नाथू ला मार्ग से कुल 500 तीर्थयात्री यात्रा करेंगे। यात्रियों को 50-50 लोगों के 10 जत्थों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक दल के साथ एक संपर्क अधिकारी और एक चिकित्सा सहायक तैनात रहेगा, ताकि यात्रा के दौरान समुचित […]



