गोल्फ के ग्लोबल मैप पर छत्तीसगढ़ की दस्तक, नवा रायपुर ओपन से बढ़ी प्रदेश की पहचान
रायपुर। छत्तीसगढ़ अब केवल क्रिकेट, हॉकी और पारंपरिक खेलों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रोफेशनल गोल्फ के क्षेत्र में भी अपनी नई पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। नवा रायपुर में आयोजित ‘डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन 2026’ ने प्रदेश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय गोल्फ मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में एक अहम कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आने वाले समय में नवा रायपुर देश-दुनिया के प्रमुख गोल्फ डेस्टिनेशन के रूप में अपनी पहचान बना सकता है। मुख्यमंत्री साय ने नवा रायपुर स्थित फेयरवे गोल्फ एंड कंट्री क्लब रिजॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम में प्रतियोगिता की ट्रॉफी का अनावरण किया। इस […]



