काशी विश्वनाथ मंदिर में पीएसी जवान की कार्बाइन से चली गोली, तीन श्रद्धालु घायल
० गेट नंबर-4बी के पास हुई घटना, पत्थर से टकराकर छर्रे लगने से घायल हुए तीन लोग; जांच शुरू वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर-4बी के पास शनिवार सुबह ड्यूटी पर तैनात पीएसी के एक जवान की कार्बाइन से कथित तौर पर अचानक गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। गोली पत्थर से टकराने के बाद उसके छर्रे और गिट्टियां आसपास मौजूद श्रद्धालुओं की ओर उछल गईं, जिससे तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया, हालांकि पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित कर लिया। घायलों की पहचान निक्की गुप्ता, राम बाबू और विकास […]



