नहाने गए थे दोनों मासूम, गहरे नाले में डूबने से गई जान; एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत से हर आंख नम

  कोंडागांव। जिले के फरसगांव विकासखंड के ग्राम कोटपाड में एक दर्दनाक हादसे में दो चचेरे मासूम भाइयों की नाले में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और मृतक बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, 6 वर्षीय साजन पोयाम और 7 वर्षीय ऋषभ पोयाम बुधवार को गांव के पास स्थित नाले में नहाने गए थे। नहाने के दौरान दोनों बच्चे नाले के एक गहरे गड्ढे में चले गए और पानी में डूब गए। देर शाम तक जब दोनों घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई और उनकी तलाश शुरू की गई। खोजबीन के दौरान नाले […]